थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर कई इलाकों में झड़पें जारी हैं। कंबोडियाई सेना भारी हथियारों, फील्ड आर्टिलरी और बीएम-21 रॉकेट का उपयोग करके लगातार बमबारी कर रही है। थाई सेना ने जवाबी गोलाबारी की और स्थानीय नागरिकों को झड़प वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करने की सलाह दी।
थाई जन स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कल रात थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास हुई सैन्य झड़पों में 14 थाई लोग मारे गए और 46 अन्य घायल हो गए।
कंबोडिया के ओड्डार मीनचे के उप-गवर्नर, मेट मीस फेकडे ने बताया कि कल थाई सेना द्वारा कंबोडियाई क्षेत्र में गोले दागे जाने से एक ग्रामीण की मौत हो गई और पाँच अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सीमा के पास रहने वाले दो हजार नौ सौ से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि थाई सैनिकों ने कंबोडियाई प्रांतों ओड्डार मीनचे और प्रीह विहियर में कई ठिकानों पर हमला करने के लिए भारी हथियारों, एफ-16 लड़ाकू विमानों और क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुत्तरश ने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने और बातचीत से किसी भी मुद्दे का समाधान करने का आग्रह किया।