मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 24, 2025 10:14 अपराह्न

printer

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर झड़पों में 12 लोगों की मौत

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुई झड़पों में 12 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। दोनों पड़ोसी देशों के बीच लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद बढ़ गया है। दोनों देशों ने लड़ाई शुरू करने के लिए एक-दूसरे को दोषी बताया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंबोडिया ने थाईलैंड पर तोपों और रॉकेट से हमले किए, जवाब में थाई सेना ने एफ-16 लड़ाकू विमानों से हमले किए। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस झड़प में 11 नागरिक मारे गए हैं। मृतकों में आठ वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है। इनमें से अधिकतर की मौत सिसाकेत प्रांत में एक गैस स्टेशन के पास हुए रॉकेट हमले में हुई।

थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ अपनी सीमा बंद कर दी है। कंबोडिया ने थाईलैंड की सेना पर अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप लगाया है।

कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सदियों पुराना सीमा विवाद, जो 2008 में कंबोडिया द्वारा 11वीं सदी के एक विवादित मंदिर को यूनेस्को धरोहर स्थल के रूप में पंजीकृत कराने को लेकर फिर से भड़क उठा था। इसके बाद दोनों देशों के बीच छिटपुट झड़पें हुईं। एक कंबोडियाई सैनिक की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ गया। तब से, दोनों देशों ने व्यापार और सीमा प्रतिबंध लगाए हैं।