मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 26, 2025 1:10 अपराह्न

printer

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच आज तीसरे दिन जारी सीमा संघर्ष में मृतकों की संख्या 33 हुई

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच आज तीसरे दिन जारी सीमा संघर्ष में मृतकों की संख्या 33 हो गई है। कंबोडिया में 13 लोगों की और थाईलैंड में 20 लोगों के मरने की ख़बर है। थाईलैंड के सीमावर्ती इलाकों से 1 लाख 30 हज़ार से अधिक और कम्बोडिया से 35 हज़ार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कंबोडिया की तत्काल युद्ध विराम की अपील के बावजूद संघर्ष जारी है।

 

 

कंबोडिया ने थाईलैंड की सेना पर पुरसत प्रांत में गोलाबारी का आरोप लगाया। थाईलैंड ने कई सीमावर्ती जिलों में सैन्य शासन लागू कर दिया है। इस बीच, कम्बोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को कम्बोडिया और थाईलैंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा न करने की सलाह दी है।

 

 

एक परामर्श में, दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर +855 92881676 और एक ईमेल आईडी cons.phnompenh@mea.gov.in, mailto:cons.phnompenh@mea.gov.in जारी किया है। इन पर भारतीय नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय दूतावास ने थाईलैंड की यात्रा करने वाले भारतीयों को टीएटी समाचार एजेंसी और आधिकारिक स्रोतों से स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।