मई 15, 2024 8:41 अपराह्न

printer

थाईलैंड ओपन में सात्विक साईंराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

थाईलैंड ओपन में पुरूष डबल्‍स प्रतियोगिता में सात्विक साईंराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने आज मलेशियाई जोड़ी नूर मोहम्मद अजरीन अयूब अजरीन और टैन वी कियोंग को हराकर   के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ 21-13, 21-13 से जीत दर्ज की। अब दूसरे दौर में उनका मुकाबला चीनी जोड़ी ज़ेंग वेई हान और झी हाओ नान के साथ होगा।

 उधर, दुनिया के 83वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी मीराबा लुवांग मैसनाम ने शुरुआती दौर में वरिष्ठ हमवतन और दुनिया के 9वें नंबर के एचएस प्रणय को 21-19, 21-18 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

मैसनाम का अगला मुकाबला डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसन से होगा। महिला सिंगल्‍स में अश्मिता चालिहा ने इंडोनेशियाई शटलर को 19-21, 21-15, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला