मई 24, 2024 8:07 अपराह्न

printer

थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आज महाराष्‍ट्र के पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 146वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की  

थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आज महाराष्‍ट्र के पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 146वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। परेड में कुल एक हजार 265 कैडेटों ने भाग लिया। इनमें से 337 कैडेट पासिंग आउट कोर्स से थे। इसमें भूटान, ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, म्यांमा और मालदीव सहित मित्र विदेशी देशों के 19 कैडेटों सहित 199 सेना कैडेट, 38 नौसेना कैडेट और 100 वायुसेना कैडेट शामिल थे। तीसरे और चौथे प्रशिक्षण सत्र की 24 महिला कैडेटों की एक टुकड़ी ने भी परेड में भाग लिया।