थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज दो दिन की यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और सैन्य सहयोग को मजबूत करना है। उपेंद्र द्विवेदी श्रीलंकाई सेना के कमांडर और रक्षा उप-मंत्री और रक्षा सचिव सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
उपेंद्र द्विवेदी रक्षा सेवा कमान और स्टाफ कॉलेज में अधिकारियों को संबोधित करेंगे और बटाला में आर्मी वार कॉलेज में अधिकारियों तथा प्रशिक्षुओं से संवाद करेंगे।