मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 20, 2024 8:35 अपराह्न

printer

त्रिपुरा: वर्षा के कारण हुई भूस्खलन की घटनाओं में 7 लोगों की मौत

 

त्रिपुरा में पिछले दो दिन से लगातार चल रही वर्षा के कारण हुई भूस्खलन की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। इस वर्षा के कारण आम जन जीवन प्रभावित हुआ है।

राज्य के राजस्व सचिव ब्रिजेश पांडे ने आज कहा कि पिछले 48 घंटों में राज्य भर में लगातार   बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हावड़ा, गोमती, खोवाई और मुहुरी नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

राजस्व सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री जो अभी आधिकारिक कारणों से दिल्ली में वे लगातार बाढ की स्थिती पर नजर बनाये हुए हैं।

राज्य सरकार ने एक सौ 83 राहत शिविर बनाये है। जिसमें सर्वाधिक प्रभावित पश्चिम त्रिपुरा में 24 में बनाये गये हैं।