मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 31, 2024 5:35 अपराह्न

printer

त्रिपुरा में 793 मतदान केंद्रों में से 58 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला मतदान कर्मियों द्वारा किया जाएगा

त्रिपुरा में 793 मतदान केंद्रों में से 58 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला मतदान कर्मियों द्वारा किया जाएगा। ये मतदान केन्‍द्र त्रिपुरा पश्चिम संसदीय सीट के अंतर्गत आते हैं।

इसके लिएदकरीब चार सौ से पांच सौ महिला मतदान कर्मियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महिला प्रबंधित मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र कहा जायेगा। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए त्रिपुरा पश्चिम संसदीय क्षेत्र के मतदान अधिकारी डॉ. विशाल कुमार ने कहा कि चुनाव ड्यूटी प्रमाणपत्र के लिए मतदान कर्मचारियों से पांच हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।