त्रिपुरा में लोकसभा की दो सीटों पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में 19 अप्रैल को त्रिपुरा-पश्चिम और 26 अप्रैल को त्रिपुरा-पूर्व सीट के लिए मतदान होगा। इन दोनों सीटों पर 28 लाख 56 हज़ार से अधिक मतदाता हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा-पश्चिम से सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को उम्मीदवार बनाया है जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के कशिश कुमार से होगा। भाजपा ने त्रिपुरा-पूर्व सीट से महारानी कीर्ति सिंह देबबर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
राज्य में 19 अप्रैल को रामगढ़ विधानसभा सीट के उप-चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। यह सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरजीत दत्ता के निधन से ख़ाली हुई है।
त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी, पुनीत अग्रवाल ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर से मतदान की सुविधा दी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन-क्षेत्र में दो मतदान-केंद्र ऐसे होंगे जिनका पूरा प्रबंधन महिलाएं करेंगी।