त्रिपुरा में जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद की 28 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राज्य के चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि मतदान 13 अप्रैल को होगा। इसकी अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च है।
News On AIR | मार्च 17, 2026 9:58 अपराह्न
त्रिपुरा: जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद की 28 सीटों के लिए हुई चुनाव कार्यक्रम की घोषणा