मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 8, 2024 9:20 अपराह्न

printer

त्रिपुरा के मुख्य चुनाव कार्यालय ने मिशन हिंसा मुक्त चुनाव 2024 शुरू किया

त्रिपुरा के मुख्य चुनाव कार्यालय ने राज्‍य में लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आज मिशन हिंसा मुक्त चुनाव 2024 शुरू किया। इसका मुख्य उद्देश्य हिंसा मुक्त चुनाव सुनिश्चित करना है।

त्रिपुरा के मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र का पर्व माने जाने वाला चुनाव तभी वास्तविक रूप से मनाया जायेगा जब मतदान के लिए सुरक्षा बल की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी पुनीत अग्रवाल ने कहा कि राज्‍य के सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों को तैनात किया जाएगा।