जुलाई 3, 2025 2:17 अपराह्न

printer

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पहली बार विधायक बने किशोर बर्मन को किया शामिल

त्रिपुरा में मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पहली बार विधायक बने किशोर बर्मन को शामिल किया। श्री बर्मन, जो सिपाहीजाला जिले के नालचर निर्वाचन क्षेत्र से 2023 में त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्‍होंने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने उन्हें शपथ दिलाई। श्री बर्मन के शामिल होने के साथ ही त्रिपुरा मंत्रिमंडल की संख्या 12 हो गई है।