मध्य रेलवे 19 सितंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच विभिन्न राज्यों में आरक्षित और अनारक्षित दोनों प्रकार की 1 हजार 998 दिवाली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इनमें से 600 से ज़्यादा ट्रेनें मुंबई क्षेत्र से अधिसूचित हैं। प्रतिदिन मुंबई क्षेत्र से 100 से ज़्यादा नियमित और 8 से 10 विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। आज और अगले तीन दिनों में कुल 77 ट्रेनें चलेंगी, जिनमें से 24 ट्रेनें मुंबई मंडल से चलेंगी।
705 फेरे पहले ही पूरे हो चुके हैं, जिनमें 10 लाख 68 हजार यात्रियों ने यात्रा की है। इन त्यौहार स्पेशल ट्रेनों से 30 लाख से ज़्यादा यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे गंतव्यों के लिए सुविधाजनक यात्रा के विकल्प होंगे।