अक्टूबर 6, 2024 11:32 पूर्वाह्न

printer

त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर एक महीने के लिए रोक लगी

दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक आठ अक्टूबर से लेकर आठ नवम्बर तक विशेष परिस्थितियों में उच्चाधिकारियों की अनुमति लेकर ही अवकाश स्वीकृत किये जा सकेंगे।