गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा है कि त्याग का अर्थ सब कुछ त्याग देना नहीं है, बल्कि श्री कृष्ण के नाम का जप करके जीवन को सार्थक बनाना है। उन्होंने श्रीला भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर की 152वीं जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मायापुर जाने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और श्री चैतन्य के अनुयायियों को प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रीला भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर ने श्री चैतन्य के संदेश को आगे बढ़ाया।
News On AIR | फ़रवरी 18, 2026 8:42 अपराह्न
त्याग का अर्थ सब कुछ त्याग देना नहीं है, बल्कि श्री कृष्ण के नाम का जप करके जीवन को सार्थक बनाना: गृह मंत्री अमित शाह