मार्च 4, 2026 1:18 अपराह्न

printer

तोरखम सीमा के पास पाकिस्तानी सेना के अभियान में अफ़गान तालिबान कमांडर की मौत

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में तोरखम सीमा के पास पाकिस्तानी सेना के अभियान में अफ़गान तालिबान के एक कमांडर की मौत हुई है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, तहरीक-ए-तालिबान अफ़गानिस्तान के कमांडर क़हरमान को साथियों के साथ कल रात उस समय निशाना बनाया गया जब वे सीमा के पास पहुँचने की कोशिश कर रहे थे। तोरखम चौकी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां प्रांत और अफ़गानिस्तान के नंगरहार प्रांत के बीच सीमा पर स्थित है।