जुलाई 14, 2024 8:31 अपराह्न

printer

तोखन साहू ने आज मुंगेली जिले के रामगढ़ में आनंदाश्रम परिसर में नवनिर्मित सियान सदन भवन का लोकार्पण किया

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज मुंगेली जिले के रामगढ़ में आनंदाश्रम परिसर में नवनिर्मित सियान सदन भवन का लोकार्पण किया। रामगढ़ में करीब बीस लाख रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त सियान सदन भवन का निर्माण किया गया है, जिसमें एक हाल, दो कक्ष और दो शौचालय हैं। कार्यक्रम में आनंदाश्रम के सत्रह वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के गौरव हैं। उनके मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए हम सब अपने समाज और देश का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संसार में सबसे बड़े भगवान हमारे माता-पिता और गुरु हैं। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी संबोधित किया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला