मई 24, 2024 8:58 अपराह्न

printer

तेवाड़ा जिले में आज एक महिला सहित तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

तेवाड़ा जिले में आज एक महिला सहित तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों ने बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., दन्तेवाड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक विकास कठेरिया और दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित सभी माओवादी मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। इन माओवादियों पर सड़क खोदने और बैनर-पोस्टर लगाने के साथ ही अन्य माओवादी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पित माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि और सभी प्रकार के लाभ प्रदान किए जाएंगे।

गौरतलब है कि जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 180 इनामी माओवादी सहित कुल 805 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला