तेल विपणन कंपनियों ने देश भर में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेण्डर के दाम आज से कम कर दिये हैं। इनमें अलग-अलग शहरों में 30 से 32 रूपये तक की कटौती की गई है। झारखण्ड में वाणिज्यिक सिलेण्डर की कीमत एक हजार नौ सौ साठ से घटकर अब एक हजार 928 रूपये हो गई है। इससे पहले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेण्डर के दाम में एक मार्च को बढ़ोतरी की गई थी।
Site Admin | अप्रैल 1, 2024 4:21 अपराह्न
तेल विपणन कंपनियों ने देश भर में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेण्डर के दाम आज से कम किए