मार्च 9, 2026 2:12 अपराह्न

printer

तेल की कीमतें 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल पार

तेल की कीमतें पिछले साढ़े तीन वर्ष में पहली बार 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। मध्य-पूर्व में ईरान युद्ध के कारण तेल का उत्पादन और परिवहन बाधित हुआ है। एक बैरल ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत कल 101.19 डॉलर तक पहुंच गई। शुक्रवार की कीमत 92.69 डॉलर प्रति बैरल से यह 9.2 प्रतिशत अधिक है।

ईरानी मिसाइलों और ड्रोन हमले के भय से होर्मूज जल-डमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग बंद है। सऊदी अरब, कुवैत, ईराक, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान से तेल और गैस निर्यात का यह मुख्य मार्ग है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला