मार्च 13, 2026 9:50 अपराह्न

printer

तेल कीमतों में तेजी के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की

ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को ध्‍यान में रखते हुए अमरीकी वित्‍त विभाग ने रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की है। वित्त विभाग ने कहा कि वह अगले महीने के लिए प्रतिबंधित रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति और बिक्री को अधिकृत करने से संबंध‍ित लाइसेंस जारी कर रहा है।

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में संकेत दिया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रभावी रूप से बंद होने के कारण बाजार में तेल की आपूर्ति में आई कमी की भरपाई के लिए वे तेल पर लगे प्रतिबंधों में और ढील देने के लिए कदम उठाएंगे।