मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 31, 2025 1:50 अपराह्न

printer

तेलंगाना: हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-फित्र का त्यौहार

तेलंगाना में ईद-उल-फित्र का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य भर में सभी ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज़ का आयोजन किया गया है। सबसे ज़्यादा भीड़ हैदराबाद के ईदगाह मीर आलम में देखी गई, जहाँ हज़ारों लोग नमाज़ के लिए एकत्र हुए।

 

ऐतिहासिक चारमीनार के पास मक्का मस्जिद, ईदगाह मदन्नापेट, मसाब टैंक हॉकी ग्राउंड, फ़र्स्ट लांसर स्थित ईदगाह आदि जगहों पर भी भारी भीड़ देखी गई। त्यौहारी परिधानों में सजे-धजे बुज़ुर्ग और बच्चे नमाज़ में शामिल होने के लिए सुबह-सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में इकट्ठा हुए। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सभी को ईद की शुभकामनाएँ दीं।