तेलंगाना सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 448 नई बसें शामिल करने की घोषणा की है। इन बसों का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह करेंगे। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी वित्तीय स्थिरता को मज़बूत करने के लिए किए जा रहे उपायों के अंतर्गत राज्य के परिवहन मंत्री पी. प्रभाकर और महिला विकास मंत्री डी. अनसूया सीताक्का ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की। यह निर्णय न महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सशक्तीकरण प्रदान करने के साथ ग्रामीण महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में प्रत्यक्ष रूप से भागीदारी करने में भी सक्षम बनाएगा। प्रत्येक बस से लगभग 70 हज़ार रुपये प्रति माह किराये की आय होती है। वर्तमान में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित 152 बसों के सफल संचालन को देखते हुए, सरकार ने इस कार्यक्रम का विस्तार करने का निर्णय लिया है।
Site Admin | दिसम्बर 2, 2025 7:17 पूर्वाह्न
तेलंगाना सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 448 नई बसें शामिल करने की घोषणा की