मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2024 8:17 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना सरकार ने राज्य के पूर्ववर्ती खम्मम जिले और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत अभियान तेज किया

तेलंगाना सरकार ने राज्य के पूर्ववर्ती खम्मम जिले और अन्य वर्षा और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत अभियान तेज कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य में 9 सितंबर तक भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। कोठागुडेम, मुलुगु और रंगारेड्डी जिलों के कुछ हिस्सों में कल रात से मूसलाधार वर्षा जारी है। मुलुगु जिले के वेंकटपुरम में आज सुबह 6 बजे तक एक सौ आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

गोदावरी नदी का जलस्तर 43 फीट तक बढ़ने के कारण भद्राचलम में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी ने भद्राचलम के प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

 

राज्य के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीधर बाबू ने केंद्र सरकार से राज्य में हुई भारी वर्षा और बाढ़ से हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य के 14 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और अब तक इससे 16 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।