तेलंगाना में राज्य सरकार ने कल अपनी महत्वाकांक्षी 99 दिवसीय कार्य योजना ‘प्रजा पालना-प्रगति प्रणालीका’ का शुभारंभ किया। जन समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राज्य सरकार तीसरी बार इस पहल का आयोजन कर रही है। यह अभियान 12 जून तक चलेगा।
इस पहल के अंतर्गत, राज्य भर में ग्राम सभाएं और वार्ड सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान प्रत्येक सप्ताह एक सरकारी विभाग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, कल्याण, किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के आरंभ होने पर प्रभारी मंत्रियों ने कल सभी जिलों में विशेष समीक्षा बैठकें कीं। उन्होंने जिला अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।