तेलंगाना सरकार ने ट्रांसजेंडर-विशिष्ट सरकारी भर्ती और सामाजिक कल्याण कार्यक्रम की घोषणा की है। जिसके तहत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को यातायात प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित और भर्ती किया जाएगा। राज्य सरकार ने दावा किया है कि यह देश का पहला ट्रांसजेंडर-विशिष्ट सरकारी भर्ती कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार एक बार ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की पहचान और भर्ती होने के बाद, उन्हें हैदराबाद यातायात पुलिस की सहायता के लिए विशेष प्रशिक्षण से गुजरना होगा। एक बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दो प्रमुख सामाजिक मुद्दों – हाशिए पर रहने वाले ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए रोजगार और शहर की यातायात प्रबंधन चुनौतियों का समाधान करना है। प्रशिक्षण के बाद, ट्रांसजेंडर सैनिकों को हैदराबाद में तैनात किया जाएगा।
Site Admin | सितम्बर 14, 2024 8:19 पूर्वाह्न
तेलंगाना सरकार ने ट्रांसजेंडर-विशिष्ट सरकारी भर्ती और सामाजिक कल्याण कार्यक्रम की घोषणा की
