अक्टूबर 19, 2024 10:31 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना सरकार ने किया शिक्षा आयोग का गठन, राज्‍य शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार करना है उद्देश्य

तेलंगाना सरकार ने शिक्षा आयोग का गठन किया है। इसका उद्देश्य राज्‍य शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार करना है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्‍त अधिकारी ए. मुरली इस समिति के अध्यक्ष होंगे।