मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 7, 2024 8:21 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना: राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव में पहुंचे एक लाख से अधिक दर्शक

सिकंदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव में एक लाख से अधिक दर्शक पहुंचे। इस दौरान दर्शकों को पूर्वोत्तर भारत की जीवंत संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस आठ दिवसीय उत्‍सव को राष्ट्रपति भवन, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने संयुक्त रूप से आयोजित किया है।

 

इसमें पूर्वोत्तर के 8 राज्यों के 300 से अधिक कलाकार और कारीगर शामिल हुए। राष्ट्रपति निलयम की प्रबंधक के. रजनी प्रिया ने बताया कि कल महोत्सव के अंतिम दिन 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। समापन समारोह में पूर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न कला रूपों, बैंड और गायक मंडलियों की प्रस्तुति हुई। पूर्वोत्तर राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टाल पर पारंपरिक वस्त्रों से लेकर आधुनिक शिल्प तक विभिन्न प्रकार के उत्पाद शामिल थे।

   

महोत्सव के समापन समारोह में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के ब्रिटिश उप उच्चायुक्त गैरेथ व्यान ओवेन ने भाग लिया। महोत्सव में भाग लेने वाले सभी कलाकारों और कारीगरों को प्रमाण पत्र दिए गए हैं।