मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 7, 2025 9:09 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना में सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम मसौदा मतदाता सूचियां जारी की गईं

 
 
तेलंगाना राज्य में कुल 3 करोड़ 35 लाख 12 हजार 53 मतदाता पंजीकृत हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सी. सुदर्शन रेड्डी ने कल शाम सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम मसौदा मतदाता सूचियाँ जारी कीं। राज्य में 1 करोड़ 68 लाख 67 हजार से अधिक महिला, जबकि 1 करोड़ 66 लाख 41 हजार से अधिक पुरुष और 28 सौ ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। हैदराबाद ज़िला, सर्वाधिक 46 लाख 24 हजार से अधिक मतदाताओं के साथ सूची में सबसे ऊपर है, इसके बाद रंगारेड्डी जिले में 36 लाख 62 हजार और मेडचल मलकाजगिरी जिले में 29 लाख 49 हजार से अधिक मतदाता हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार राज्य में 18-19 आयु वर्ग के बीच के 5 लाख 45 हजार से अधिक युवा मतदाता हैं और 85 वर्ष से अधिक आयु के 2 लाख 22 हजार से अधिक वरिष्ठ मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि 3 हजार 5 सौ से अधिक अप्रवासी भारतीय-एनआरआई मतदाताओं ने नामांकन कराया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों तथा मतदाता सूची की जानकारी ceotelangana.nic.in पर उपलब्ध है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला