अप्रैल 3, 2024 8:52 अपराह्न

printer

तेलंगाना में संगारेड्डी जिले के हथनूर मंडल में एस.बी. कार्बनिक रसायन कारखाने के रिएक्टर में विस्फोट से सात लोगों की मौत

तेलंगाना में आज संगारेड्डी जिले के हथनूर मंडल में एस.बी. कार्बनिक रसायन कारखाने के रिएक्टर में विस्फोट से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कारखाने के परियोजना प्रबंधक भी शामिल हैं। हादसे में 25 अन्य लोग घायल हो गये। चार मजदूरों की हालत गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना के समय कारखाने में 50 कर्मचारी मौजूद थे। राज्‍य के मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्‍होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये।