तेलंगाना में मुस्लिम समुदाय के लोग रमज़ान के रोज़े पूरे होने के उपलक्ष्य में ईद-उल-फित्र पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मना रहे हैं। महीने भर के रोज़े, दान-पुण्य और आध्यात्मिक चिंतन का समापन ईद-उल-फित्र के साथ होता है।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति-बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने भी मुसलमानों को इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं।