मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 2, 2024 9:29 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना में भाजपा ने लगाया आरोप- कांग्रेस सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान किए गये वादों को पूरा करने में विफल

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान किए गये वादों को पूरा करने में विफल रही है।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने, सत्ता में आने के बाद भूमि हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, जो अब तक शुरू नहीं हुई। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ 12 पृष्ठ का आरोप पत्र जारी किया।

 

दूसरी ओर, कांग्रेस ने भाजपा पर बेवजह विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया है। इस बीच, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कल शाम मीडिया से बातचीत में किसानों के कल्याण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धताओं की पुष्टि की। उन्होंने घोषणा की कि किसानों को वित्तीय सहायता देने वाली रायथु भरोसा योजना संक्रांति के बाद शुरू की जाएगी।