मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 6, 2024 7:19 अपराह्न

printer

तेलंगाना में चुनाव प्रचार जोरों पर, मतदान 13 मई को 

 

तेलंगाना में चुनाव प्रचार जोरों पर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। प्रचार के लिए एक सप्ताह से भी कम समय बाकी है। राज्‍य के सभी 17 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में इस महीने की 13 तारीख को मतदान होगा। भाजपा अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने आज पेद्दापल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने दोहराया कि मोदी सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए प्रयासरत है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा उम्मीदवार सीताराम नाइक के समर्थन में महबूबाबाद में प्रचार किया। तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने भी करीमनगर से उम्मीदवार बी. संजय कुमार के समर्थन में प्रचार किया।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस एन.आर.आई. सेल ने भाजपा उम्मीदवार डी. अरविंद के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी समेत कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने खाड़ी देशों में काम कर रहे मजदूरों के साथ अन्याय किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला