आगामी सर्दियों के मौसम में समूचे तेलंगाना राज्य में तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने ला नीना के कारण उत्पन्न हुई स्थिति और दूसरे कई कारणों के चलते इस वर्ष राज्य में अधिक ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने सुबह के समय अधिक कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। ला नीना, मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर के सतही तापमान में होने वाले बदलाव की प्रक्रिया है।