मार्च 10, 2026 6:35 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने साइबर अपराध और मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए राज्य के पुलिस विभाग के व्यापक आधुनिकीकरण का आह्वान किया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने साइबर अपराध और मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए राज्य के पुलिस विभाग के व्यापक आधुनिकीकरण का आह्वान किया है। मुख्‍यमंत्री ने हैदराबाद में आयोजित तेलंगाना पुलिस रिट्रीट 2026 में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के सामने दो प्रमुख चुनौतियाँ हैं: पहली, तकनीकी चुनौतियाँ, जिन्हें संसाधन और प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराकर हल किया जा सकता है और दूसरी, अनुकूलन संबंधी चुनौतियाँ हैं, जिनके लिए गहन समझ और रणनीतिक योजना की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए कानून व्यवस्था महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने तेलंगाना राइजिंग 2047 विजन के अंतर्गत तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।