तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने राज्य में पंजीकृत तीन वाहनों पर अनधिकृत और भ्रामक मानवाधिकार टाइटिल, सरकारी प्रतीक चिन्ह तथा अधिवक्ता और प्रेस से संबंधित अन्य प्रतिबंधित चिह्न प्रदर्शित करने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। यह कदम सत्यापित रिपोर्ट और फोटोग्राफिक साक्ष्यों के आधार पर उठाया गया। आयोग ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन लोगों को गुमराह करके आधिकारिक दर्जा प्राप्त करने का प्रयास हैं।
आयोग ने तेलंगाना के मुख्य सचिव को निवारक उपायों के बारे में रिपोर्ट देने, पुलिस महानिदेशक को सायरन के दुरुपयोग पर कार्रवाई करने और परिवहन आयुक्त को वाहन पंजीकरण और अनधिकृत बदलावों की पुष्टि करने का निर्देश दिया। वाहन मालिकों को अगली सुनवाई तक जवाब देने को कहा गया है। तेलंगाना मानवाधिकार आयोग 24 नवंबर को अगली समीक्षा करेगा।