तेलंगाना में तीन करोड़ 32 लाख 32 हजार मतदाता हैं, जिसमें एक करोड़ 67 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। ये सभी कल राज्य की 17 लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट के लिए मतदान कर सकेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य की वामपंथी उग्रवाद प्रभावित 13 सीटों पर शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। राज्य में भारतीय जनता पार्टी, भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वाम दलों ने भोंगीर सीट छोड़कर सभी सीटों पर कांग्रेस को समर्थन दिया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी 15 सीटों पर और ए.आई.एम.आई.एम. एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। इस बार कुल पांच सौ 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें पचास महिलाएं और दो सौ 86 निर्दलीय शामिल हैं।
राज्य में 35 हजार आठ सौ नौ मतदान केन्द्र और चार सौ 53 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां चार लाख चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया है।