दिसम्बर 15, 2025 8:47 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान

तेलंगाना में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान वाले सभी गांवों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इसमें 54 लाख से अधिक मतदाताओं में से 46 लाख 70 हजार से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि कुछ पदों को छोड़कर, सभी पदों के परिणाम आज सुबह तड़के तक घोषित कर दिए गए हैं। दूसरे चरण में 3 हजार 911 सरपंच और 29 हजार 917 वार्ड सदस्य पदों के लिए चुनाव हुए।

 

इस बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए राज्य में ग्राम पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में लगभग दो हजार सरपंच पद जीते हैं। इसके बाद मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति के समर्थकों ने लगभग एक हजार पद और भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने लगभग 300, जबकि अन्य ने लगभग 450 पद जीते।