आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण से पहले, तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने हैदराबाद में मेडचल मलकाजगिरि, संगारेड्डी, रंगारेड्डी और हैदराबाद जिलों के मतदाता पंजीकरण अधिकारियों-ईआरओ के लिए एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इस सत्र में पचास ईआरओ ने भाग लिया, जिसमें मतदाता सूचियों की सावधानीपूर्वक तैयारी और रखरखाव पर ध्यान केंद्रित किया गया।
रेड्डी ने मतदाता सूचियों की अखंडता और शुद्धता बनाए रखने में ईआरओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने ईआरओ को निर्देश दिया कि वे सभी पात्र नागरिकों के नामांकन को प्राथमिकता दें और कानून का सख्ती से पालन करते हुए अपात्र प्रविष्टियों को व्यवस्थित रूप से हटाएँ।