फ़रवरी 12, 2026 2:18 अपराह्न

printer

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गांधी सरोवर परियोजना के शिलान्यास समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गांधी सरोवर परियोजना के शिलान्यास समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। यह समारोह फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कल नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने आज रक्षा मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान, श्री रेड्डी ने श्री सिंह को गांधी सरोवर परियोजना के शिलान्यास समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। श्री रेड्डी ने रक्षा मंत्री को बताया कि यह परियोजना मूसी नदी तट विकास पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने श्री सिंह को बापूघाट को शिक्षा, संस्कृति, आध्यात्मिकता और पर्यावरण जागरूकता के विश्व स्तरीय केंद्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण की भी जानकारी दी। बाद में श्री रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे से मुलाकात कर उन्हें राज्य में हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों की जानकारी दी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला