तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के सार्वजनिक परिवहन को शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक परिवहन में बदलने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग करने का आग्रह किया है। श्री रेड्डी ने कल दिल्ली में पर्यावरण और वन मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारास्वामी के साथ बैठक की। जिसमें मुख्यमंत्री ने राज्य में प्रमुख विकास परियोजनाओं के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी की मांग की। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारास्वामी से सहयोग करने की अपील भी की।
पर्यावरण मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पर्यावरण और वन योजनाओं की मंजूरी में देरी के कारण राज्य में 161 परियोजनाओं के ठप होने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री ने इन अनुरोधों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।