तेलंगाना के बिबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी-सी एस आर पहल के तहत पांच करोड़ 40 लाख रूपये से अधिक की उन्नत चिकित्सा और शैक्षणिक सुविधाओं का शुभारंभ किया। इसके तहत, संस्थान में स्वचालित रोबोटिक सर्जरी सिस्टम शुरू किया गया है। इसके अलावा, संस्थान में विद्यार्थियों के लिए कई और महत्वपूर्ण सुविधाओं की शुरूआत की गई है।