नागार्जुन सागर परियोजना में जल स्तर 584.4 फीट दर्ज किया गया जबकि इस जलाशय की पूर्ण क्षमता 590 फीट है। जिले के कलेक्टर सी. नारायण रेड्डी ने बताया कि इस क्षेत्र में इस वर्ष दो फसलों के लिए सिंचाई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त जिले में सिंचाई के लिए बने जलाशयों को भी नहरों के माध्यम से भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में जल प्रवाह को देखते हुए इसके द्वारों से पानी छोड़ने का निर्णय आंध्र प्रदेश के अधिकारियों को सूचित करने के बाद लिया जाएगा।
Site Admin | अगस्त 6, 2024 10:39 पूर्वाह्न | Krishna River | Telangana
तेलंगाना: कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना के 16 द्वार खोले गए, एक लाख 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया
तेलंगाना में कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना में जल भरने के बाद कल इसके 16 द्वार खोल दिए गए, जिनसे एक लाख 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस परियोजना में रात आठ बजे तक तीन लाख 16 हजार क्यूसेक पानी जमा हो गया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सबसे पहले सुबह इसके 6 द्वार खोले लेकिन जल की यथा स्थिति बरकरार रहने पर अधिक पानी छोड़ने के लिए 10 और द्वार खोल दिए गए। इसके अतिरिक्त, आठ हजार क्यूसेक पानी नागार्जुन सागर की दाहिनी ओर की नहर में और पांच हजार क्यूसेक जल बायीं तरफ की नहर में छोड़ा गया।