छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी शालाओं और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में बदलाव किया है। लोक शिक्षक संचालनालय से जारी आदेश के अनुसार एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शालाओं का समय सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रहेगा। वहीं, दो पालियों में संचालित होने वाली शालाओं में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगी। वहीं, उच्चतर माध्यमिक कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी। यह आदेश आज से ही प्रभावशील हो गया है।
Site Admin | अप्रैल 4, 2024 10:06 अपराह्न
तेज गर्मी के कारण सभी शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में बदला