अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में आज अपना चुनाव घोषणापत्र जारी किया है। घोषणापत्र में पश्चिम बंगाल के विकास के लिए दस प्रतिज्ञाओं का उल्लेख किया गया है।
लक्ष्मी भंडार के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, युवाओं का समर्थन, भूमिहीन कृषि श्रमिकों की सहायता, महिलाओं की मदद, बांग्ला युवा साथी और अन्य कार्यक्रमों को विशेष महत्व दिया जाएगा। घोषणापत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के कृषि बजट और पूर्वी भारत के व्यापार प्रवेश द्वार के रूप में बंगाल की स्थिति को मजबूत करने के रणनीतिक प्रयासों पर भी प्रकाश डाला गया है। तृणमूल कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सुनिश्चित आवास, प्रत्येक घर में पाइप से पीने का पानी, स्वास्थ्य शिविर और सरकारी स्कूलों के उन्नयन पर भी जोर दिया है।