मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 30, 2024 7:35 पूर्वाह्न

printer

तूफान हेलेन ने अमरीका में मचाई तबाही, कम से कम 105 लोगों की मौत की पुष्टि 

अमरीका में हेलेन तूफान के कारण आई भीषण बाढ़ से कम से कम 105 लोगों की मृत्यु हो गई है। कल शाम पर्वतीय शहर एशविल सहित उत्तरी कैरोलिना काउंटी में तूफान के कारण 30 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली।

 

अमरीका के दक्षिण-पूर्वी राज्यों में कल श्रेणी 4 के इस तूफान के कमजोर पड़ने के बाद बड़े पैमाने पर सफाई अभियान और जिंदगी को पटरी पर लाने के प्रयास शुरु किये गये। तूफान के कारण फ्लोरिडा से वर्जीनिया तक बाढ़ आ गई, घरों में बिजली गुल हो गई और सड़कों को नुकसान हुआ।

 

दक्षिण-पूर्वी राज्यों के अमरीकी निवासियों को तूफान हेलेन का असर बड़े पैमाने पर झेलना पड़ा है। फ्लोरिडा, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, दक्षिणी कैरोलिना, टेनेसी और वर्जीनिया सहित कई राज्यों में इसके कारण व्यापक तबाही हुई। उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना में तूफान के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।