तूफ़ान मेलिसा से जमैका, हैती और क्यूबा में तबाही के बाद कैरिबियाई द्वीपों में लगभग 50 लोगों की जान चली गई है। मृतकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।
पिछले सप्ताह जमैका में आए भयंकर तूफ़ान से भारी तबाही हुई थी। इससे द्वीप के 60 प्रतिशत से अधिक हिस्से की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। जमैका में अब तक उन्नीस लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
हैती में 31 लोग मारे गए हैं और 21 अन्य लापता हैं। क्यूबा में भीषण बाढ़ के कारण सात लाख 35 हजार से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया।