जनवरी 22, 2025 12:56 अपराह्न

printer

तुर्की के स्की रिसॉर्ट के होटल में लगी आग से कम से कम 76 लोगों की मौत, 51 घायल

 

उत्तर-पश्चिमी तुर्की के स्की रिसॉर्ट के एक होटल में कल लगी आग से कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई और 51 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने होटल से लगभग 230 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। तुर्की के न्याय मंत्री यिलमाज़ तुनक ने आग की जांच का नेतृत्व करने के लिए छह सरकारी वकीलों को नियुक्त किया है। जांच के अंतर्गत नौ लोगों को हिरासत में लिया गया जिसमें होटल के मालिक भी शामिल है।