जुलाई 1, 2024 5:19 अपराह्न

printer

तुर्किये में पश्चिमी प्रांत इज़मिर में प्राकृतिक-गैस विस्फोट में पांच लोगों की मौत

 

तुर्किये में पश्चिमी प्रांत इज़मिर में प्राकृतिक-गैस विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर है। सरकारी टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट कल तोरबली जिले में एक इमारत के भूतल पर हुआ। इज़मिर के गवर्नर सुलेमान एल्बान ने बताया कि विस्फोट से आसपास की 11 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

 

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर गैस की आपूर्ति काट दी गई है और इलाके को खाली कराया जा रहा है। सोशल मीडिया पर न्याय मंत्री यिलमाज़ टुनक ने कहा बताया कि विस्फोट की जांच शुरू कर दी गई है।