तुर्किए में कल दक्षिणी अंताल्या प्रांत में एक बस के सड़क से नीचे गिरने की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में चालक भी शामिल था। प्रांत के गवर्नर ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब बस 34 यात्रियों को तटीय टूरिस्ट हब ले जा रही थी। हादसे में बचे एक यात्री के अनुसार कोहरा और तेज़ रफ़्तार संभावित कारण हो सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में सात लोगों की हालत गंभीर है। इस बीच, पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं द्वारा बचाव कार्य जारी है।
News On AIR | फ़रवरी 2, 2026 12:27 अपराह्न
तुर्किए: दक्षिणी अंताल्या प्रांत में बस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत, 26 घायल